
हनुमानगढ़। भारतीय समाज में विवाह एक पवित्र बंधन है लेकिन गरीबी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर कई परिवारों के लिए अपनी बेटी का विवाह कराना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में युवा परिवार वेलफेयर फाउंडेशन इस बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है ताकि हर बेटी को सम्मानजनक जीवन मिल सके। इसी क्रम में फाउंडेशन सदस्यों की ओर से सोमवार को जंक्शन की आईटीआई कॉलोनी में जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में राशन सामग्री के रूप में सहयोग प्रदान किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक विक्रम रामगढ़िया के अनुसार संगठन सदस्य अभी तक 35 शादियों में सहयोग कर चुके हैं। भविष्य में भी ऐसे जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए संगठन सदस्य आगे रहेंगे। इस मौके पर फाउंडेशन सचिव सुरेंद्र, डॉ. भरत चावला, गोविन्द सोनी, विजय सोनी, हरप्रीत सग्गु, जीत, भगवान राम आदि मौजूद थे।
