ऐलनाबाद। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा शुक्रवार को कुष्ठ रोग दिवस पर कुष्ठ आश्रम डबवाली व कुष्ट आश्रम सिरसा में कंबल, किचन सैट, बाल्टी, मग, व्हील चेयर व बैसाखी का वितरण किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने बताया कि कुष्ठ आश्रम सिरसा में 11 परिवार तथा कुष्ठ आश्रम डबवाली में 15 कुष्ठ रोगियों के परिवार निवास कर रहे हैं। इन 26 परिवारों के लिए राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ से 26 कंबल, 26 किचन सैट, 26 बाल्टियां व 26 मग प्राप्त हुए थे जिसे ‘‘कुष्ठ रोग दिवस’’ पर कुष्ठ आश्रमों में वितरित गया।

इसके अलावा डबवाली कुष्ठ आश्रम के दो दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर व बसाखियां भी सहायता के रूप में भी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त उपलब्ध है। कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं बल्कि पीडि़तों को सम्मान और प्यार दें। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी, उप अधीक्षक पवन राणा, सहायक राहुल अरोड़ा व आजीवन सदस्य कैलाश पूनियां भी उपस्थित थे।
