चारणवासी। विधायक अमित चाचाण ने ग्राम पंचायत जसाना में विधायक मद की राशि से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण व शुरू होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। गांव जसाना में प्रशासक लालचंद नायक के नेतृत्व में विधायक व डीसीसी प्रदेश सचिव चंद्रकला नायक,बलवीर सुथार,रामकुमार सैनी,निहालचंद ,ओम राठी सहित आए जनप्रतिनिधियों का साफा,पगड़ी पहना व माल्यार्पण कर सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को 6 लाख से बनी रायसिह नायक के घर तक,6 लाख से बनी अमर सिंह चिडदिया के घर की तरफ,5 लाख से बनी सुभाष चिड़दिया के घर से महेंद्र डॉक्टर की तरफ व मोधूवाली ढ़ाणी में मुख्यचौगान में 6.50 लाख में बनी इंटरलाकिंग सड़क,19 जेएसएन के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 4.59लाख से स्थापित जिम का लोकार्पण और 5 लाख से बनने वाली धर्मपाल नायक के घर से दुनीराम चिड़दिया ,5 लाख से बनने वाली लेखराम के घर से निरणी देवी के घर तक बनने वाली इंटरलाकिंग सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपसरपंच बलबीर सिंह सरदार, कृष्ण बेनीवाल, राजेंद्र पांडर, हरदत दहिया, फारुख भाटी, पच जसवंत नायक, पच रमेश खोसा, पंच हरि सिंह सिहाग, पंच श्रीमती केला देवी, पंच अनिल, पंच महेंद्र,प्रदीप, इंद्ररूप,राज सिंह, मांगीलाल, दौलतराम, मनीराम पवनदीप,बनवारी, राजू ,संतोष, नवनीत, बृजलाल, बलवंत,भजना राम,चेतन राम,दीपाराम,हंसराज व सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
