हनुमानगढ़। मूक-बधिर एवं नेत्रहीन बच्चों के कल्याण हितार्थ समर्पित संस्थान नवज्योति विकलांग कल्याण एवं पुनर्वास संस्थान ने राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के लिए दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में कई सुझाव दिए हैं। इस संबंध में मंगलवार को संस्थान संचालक भीष्म कौशिक ने जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा को मांगों का सुझाव पत्र सौंपा। पत्र के जरिए दिव्यांगजनों के लिए हनुमानगढ़ में जिला पुनर्वास केन्द्र (डीआरसी) की स्थापना, मानसिक बौद्धिक दिव्यांगता के क्षेत्र में अतिमंद बच्चों को पालनहार योजना अन्तर्गत लाने, मानसिक रोगियों के लिए संभाग स्तर पर पुनर्वास केन्द्र की स्थापना तथा हनुमानगढ़ में बालिका गृह खोलने की मांग की गई।
