सूरतगढ़। जयपुर के राम बाग गोल्फ क्लब में समाप्त हुई बीओबी कॉरपोरेट गोल्फ कप के एलीट ग्रुप में डॉ देवेंद्र कुमार की कप्तानी में दी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बैनर पर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त करने व 2 लाख रुपए की ईमानी राशि जीतने के उपलक्ष में नेहरू प्लेस क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में राजस्थान के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बी सी सेठी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक बृजराज सिंह ने टीम को सम्मानित किया।

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने गत कॉर्पोरेट लीग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था एवं इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग मैचों अपने ग्रुप में सर्वाधिक अंकों के साथ टॉप पर रही। दी न्यू इंडिया एश्योरेंस की टीम इस प्रकार है: डॉ. देवेन्द्र कुमार कप्तान, नवरत्न सिंह राठौड़ उप कप्तान, कृष्ण कुमार हरितवाल, राम सिंह, कमल सिंह नरूका, मनीष कुमावत जूनियर, रोहित गोठवाल, राकेश चौधरी व प्रताप सिंह मेंटोर।
