हनुमानगढ़। दरवेश सम्प्रदाय की ओर से जंक्शन क्षेत्र में वार्षिक भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के उपरांत आयोजित सत्संग में भी संगत की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सेवादार प्रगट सिंह एवं कुलदीप सिंह ने बताया कि दरवेश सम्प्रदाय द्वारा सत्संग और भंडारे का यह आयोजन पिछले 30–35 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।

इस आयोजन का उद्देश्य सभी समाज को धर्म और सेवा भाव से जोड़ना है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता।उन्होंने बताया कि दरवेश सम्प्रदाय के श्रद्धेय बाबा हरपाल सिंह ढिल्लों ने 10 मई 2025 को चोला छोड़ा था। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 10 मई को भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

