हनुमानगढ़। चार साहिबजादों के गौरवशाली इतिहास को राजस्थान के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल कराने के उपलक्ष्य में शनिवार, 7 फरवरी को गांव मक्कासर में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी के स्वागत में समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी के मक्कासर आगमन पर यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे आयोजित होगा। स्वागत समारोह का आयोजन गांव में बने शहीद भगत सिंह चौक के पास होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान, शौर्य और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए आभार प्रकट करना है।
