हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026-2027 के लिए बजट घोषणा किए जाने के लिए आयोजित बैठक में सुझाव दिए जाने के लिए भारतीय मजदूर संघ से संबंध राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक नौ जनवरी, शुक्रवार को सचिवालय स्थित समिति कक्ष में होगी। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ (संबंध बीएमएस) के प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया के अनुसार इस बैठक में जलदाय व जनता जल कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष अपना पक्ष रखा जाएगा।
