हनुमानगढ़। महाशिवरात्रि के मौके पर अमरनाथ सेवा समिति की ओर से रविवार को क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ टाउन पुलिस थाना के सामने सब्जी मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भंडारे की शुरुआत समिति अध्यक्ष सूरजभान मित्तल, सचिव इंद्रजीत चराया तथा अन्य पदाधिकारियों की ओर से भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई। आयोजन स्थल पर सुबह से ही राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर शाम तक सेवा का सिलसिला निरंतर चलता रहा।

समिति सचिव इंद्रजीत चराया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें समिति सदस्यों ने तन, मन और धन से सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव, एकता और सेवा की भावना को मजबूत करना है। इस मौके पर समिति संरक्षक विनोद गर्ग, कोषाध्यक्ष गोविंदराम सोमानी, उपाध्यक्ष पवन सिंगला, प्रचार प्रभारी राजकुमार चुघ, प्रवक्ता विनय सिंगला, भंडार एवं स्टोर प्रभारी प्रवीण गर्ग सहित सदस्य कृष्णलाल मदान, संजय गोयल, नितिन सिंगला, देव सिंगल, विजय कामरा, शंकी कामरा, भोला सिंह, राजू नागपाल, सुखविन्द्र सिंह, रजत बंसल और चिमन छाबड़ा मौजूद रहे।
