संगरिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा समिति प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति संगरिया के अध्यक्ष तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बलवंत सिंह भारी के निर्देशन में किसान शहीद स्मारक खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय संगरिया में आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया व रैली निकाली गयी। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता हरमीत सिंह बलजोत ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन परिचय के बारे में बच्चो को बताया और कहा कि बच्चों व युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के विचार उठो, जागों और तब तक मत रूको जब तक अपना लक्ष्य प्राप्त न कर लो से प्ररित होकर युवाओं को अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए जितना बड़ा लक्ष्य है उतनी ही मेहनत करनी चाहिए और नशे से दूर रहकर जीवन व परिवार को बचाना चाहिए। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता सुरेन्द्र सूच, परमजीत कौर, जसकरण सिंह तथा तालुका सचिव अनुराग तंवर, लक्ष्य व विद्यालय प्रधानाचार्य रविशंकर शर्मा, अन्य विद्यालय स्टाफ गुरजीत सिंह, कानाराम, जसविन्द्र सिंह, किरणपाल कौर व अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
