
हनुमानगढ़। अशोक कुमार पूनिया की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर पूनिया परिवार की ओर से 28 दिसम्बर, रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जंक्शन धानमंडी के सामने, कोर्ट रोड स्थित व्यापार संघ धर्मशाला में सुबह दो बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने अधिकाधिक संख्या में नागरिकों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर मानवता के हित में कार्य करने का आह्वान किया है।
