चारणवासी। रतनपुरा हेड पर नहरी अध्यक्षों के लिए एक आधुनिक कार्यालय का निर्माण करवाया जाएगा जिसका कार्य विधिवत शिलान्यास जायका के एईएन रणवीर देहडू, नहरी अध्यक्ष यूनियन के प्रधान गुरमेल सिंह, एनपी 20 के अध्यक्ष दशरथ गेदर, एनपी 4 के अध्यक्ष इंद्राज पटीर, अध्यक्ष महावीर शर्मा और पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल सुथार द्वारा संयुक्त रूप से नींव रखकर किया गया। जायका योजना में 25 लाख रुपए में रतनपुरा, फेफाना हेड व चक 16-17 केएन एन व शयोदानपुरा में अध्यक्ष कार्यलय बनेंगे, फिलहाल रतनपुरा हेड पर कार्यलय का निर्माण शुरू किया है फेफाना हैड पर शीघ्र बनेगा बल्कि अन्य दो कारयोलयो के लिए जगह चिन्हित नहीं हुई विभाग जगह देख रहा है । कार्यालय के तैयार होने के बाद नहरी अध्यक्ष सिंचाई प्रणाली से संबंधित प्रशासनिक कार्यों का बेहतर ढंग से संचालन कर सकेंगे। साथ ही, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों के लिए भी अब एक स्थायी और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इस कार्यालय के बन जाने से क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा, क्योंकि सिंचाई तंत्र से जुड़ी तमाम सार्वजनिक जानकारियां जैसे नहरी बारी में बदलाव, आबयाना और अन्य सरकारी बकाया राशि की सूचनाएं अब सीधे सूचना पट्ट पर चस्पा की जा सकेंगी। इससे किसानों तक समय पर सटीक जानकारी पहुंच सकेगी। शिलान्यास के इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसान और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
