ऐलनाबाद। खंड के गाँव मिठनपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विदाई पार्टी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय स्टाफ को विदाई स्वरूप निशानियां प्रेषित की। इस दौरान विद्यार्थियों ने शानदार वेशभूषा ड्रेस में सांस्कृतिक प्रस्तुतिया पेश की। वही कक्षा 11वी के बच्चों ने कक्षा 12वी के बच्चों को विभिन्न प्रकार के टाइटल के माध्यम से पहचान कर मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया जो उस समय नजारा देखने लायक था और हर किसी को हंसने के लिए मजबूर कर रहा था। इसी प्रकार कक्षा 12वीं के बच्चों ने गुरुजनों को मान -सम्मान के साथ विभिन्न टाइटल के माध्यम से ही मंच पर आमंत्रित किया,जिसके बाद माहौल और खुशनुमा बन गयाइस मौके पर बातचीत के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश बाना व केमिस्ट्री के लेक्चरर प्रहलाद सिंह छिंपा ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम होने से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है विद्यार्थियों का स्कूल के प्रति लगाव प्यार,प्रेम, सनेह व अध्यापकों के प्रति मान सम्मान अपने आप में बेमिसाल रहा। वही शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा के पदाधिकारियो ने कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों को अग्रिम बोर्ड के एग्जाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की विद्यालय में कक्षा 12वी में बोर्ड परिणाम स्वरुप शानदार मेरिट लाकर के अपना विद्यालय और गांव का नाम रोशन करेंगे,एक बार पुन: कक्षा 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को बोर्ड एग्जाम की हार्दिक शुभकामनाएं। वही ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा विद्यालय स्कूल स्टाफ विदाई पार्टी के दौरान शानदार मैनेजमेंट और बच्चों के प्रति प्यार प्रेम शिक्षा के प्रति लगन कड़ी मेहनत अपने आप में बेमिसाल है। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश बाना,केमिस्ट्री लेक्चरर प्रहलाद छिंपा, पंजाबी लेक्चरर जलंधर सिंह सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
