हनुमानगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को शहीद दिवस के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी पुलिस थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके महान योगदान को स्मरण किया गया।




कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके प्रिय भजनों और रामधुन का गायन कर श्रद्धा प्रकट की। पूरे वातावरण में गांधीजी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश की गूंज सुनाई दी।



इस मौके पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया तथा उनके सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शां को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से यह भी संदेश दिया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे और उन्हीं के मार्गदर्शन में समाज में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
