हनुमानगढ़। कांग्रेस सेवादल के मनरेगा बचाओ संग्राम एवं सदस्यता अभियान के शुभारंभ को लेकर गुरुवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के राजस्थान प्रभारी गोविंद भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, राजस्थान प्रभारी ज्योति खन्ना, सेवादल उपाध्यक्ष कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष मृदुल कामरा, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा एवं कृष्ण नेहरा विशेष रूप से मौजूद रहे। पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल जमीन से जुड़ा संगठन है और मनरेगा को बचाने की लड़ाई में सेवादल कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई मनरेगा योजना को वर्तमान सरकार कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

केंद्र सरकार की ओर से योजना में हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे इसे चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की मंशा स्पष्ट होती है। राजस्थान प्रभारी गोविंद भाई पटेल ने सेवादल के सदस्यता अभियान को लेकर हनुमानगढ़ जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्हें पूरा करने का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में संगठन में सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी। राजस्थान प्रभारी ज्योति खन्ना ने सेवादल के संगठनात्मक ढांचे सात गुणा सात की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों के दायित्व स्पष्ट किए तथा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। सेवादल उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि मनरेगा की मूल भावना हर हाथ को काम और पूरे काम का पूरा दाम देने की थी, लेकिन वर्तमान सरकार इस योजना के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि आगामी चुनावों में सेवादल कार्यकर्ता बूथ एजेंट के रूप में गांधी टोपी और वर्दी में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने निकाय चुनावों की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के मान-सम्मान की लड़ाई संगठन मजबूती से लड़ेगा।

संभाग प्रभारी विमल भाटी ने एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह भाटी, कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष अनिल तिवाड़ी, नवदीप राणा, लक्ष्मी नारायण, महासचिव महेंद्र चतुर्वेदी, इशाक चायनान, राजेंद्र गोदारा, मनीराम लकेसर, जिला सचिव रामनिवास गोदारा, इंद्रपाल तरड़, गुलाब सिंह, रामसिंह, आमिर खान, राजेश ढाल, जयपाल गिरी, बलवंत राम, हेतराम भाटी, मामराज परिहार, सुरेन्द्र गोदारा, भगवाना राम, संजय होटला, उस्नाक खान, सीताराम कड़वा, गंगाराम खटीक, अलका साहु, चंदन मोंगा, सुरेन्द्र व कमलेश, गोविंद सांगवान, योगेश चौहान, विजय भाटी, अनूप चौधरी, कृष्ण स्वामी, शाहरुख, यादवेंद्र शर्मा, यश चिलाना, सुरेन्द्र मारवाल, पंकज सिरावता, जयवीर बाना, वीरेंद्र गांधी, गोविंद रैगर, मोहन धरत, अमित, भवर खान, दीपक मेघवाल मौजूद रहे।
