रावतसर। 2 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन और सामूहिक 1100 श्री हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता जोश और उत्साह से जुटे हुए हैं। वे घर-घर जाकर पीले चावल देकर हिंदू सम्मेलन का न्योता दे रहे हैं। प्रचार अभियान का शुभारंभ स्थानीय प्राचीन श्री हनुमान मंदिर से हुआ, जहां श्री विजय महामंत्र व हनुमान चालीसा पाठ से शुरुआत की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी मंदिर और बाबा रामदेव जी मंदिर सहित मुख्य बाजार में निमंत्रण पत्र बांटे। संरक्षक अरविंद बिहाणी ने बताया कि 2 फरवरी सोमवार को सामूहिक 1100 श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ विराट हिंदू सम्मेलन रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर रंग लाल बिश्नोई, हीरा लाल नोखवाल, विष्णु शर्मा, राहुल शर्मा, बजरंग नाई, काशी राम नाई, शंकर लाल मायल, रोहित सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
