हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित रत्नदीप मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं की ओर से किया गया। इसमें कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया तथा तिलक लगाकर भावभीनी विदाई दी गई।


समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी एवं हरियाणवी लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला निदेशक ओमप्रकाश चायल एवं प्रधानाचार्य प्रेमलाल शर्मा ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।


कार्यक्रम में विद्यालय व्यवस्थापक जितेंद्र चायल, उप प्रधानाचार्य गुरुशरण चायल, गुरुचरण चायल, श्रवण चायल, अगम चायल, महिमा, ज्योति, आकांक्षा गहलोत, पूनम भदरा सहित अन्य स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
