हनुमानगढ़। शीतलहर के प्रकोप की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों के 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का 17 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की ओर से आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से दी जाने वाली अन्य सेवाएं यथा टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) आदि अन्य गतिविधियां पूर्व की भांति संपादित की जाएंगी। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मानदेयकर्मी निर्धारित समय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन संबंधी सभी गतिविधियों को यथावत सम्पादित करेंगे। उक्त अवधि के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र पर उपस्थित होने वाले बच्चों को दिया जाने वाला गर्म पोषाहार, टैक होम राशन के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।
