चारणवासी। निकटवर्ती ग्राम चारणवासी में किसानों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पटवार संघ अध्यक्ष सुभाष सिहाग ने उपस्थित किसानों को ‘किसान खसरा गिरदावरी ऐप’ के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। सिहाग ने बताया कि आगामी रबी सीजन में गेहूं, चना और सरसों की सरकारी खरीद का लाभ लेने तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए ऑनलाइन गिरदावरी अनिवार्य है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पटवारी का इंतजार करने के बजाय स्वयं ऐप के माध्यम से अपने खेत की गिरदावरी करें, ताकि डेटा सटीक रहे और खरीद के समय कोई तकनीकी समस्या न आए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
