खैरथल-तिजारा। शनिवार को खैरथल-तिजारा जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह का दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा। बीरनवास एवं कोटकासिम क्षेत्र के लाड़पुर पुलिया पर जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भंवर जितेंद्र सिंह ने “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की असली ताकत होता है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत अध्यक्षों एवं नगर पालिका के वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र की जाए और उनकी कार्यकारिणी का गठन जल्द पूरा किया जाए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके। दौरे के दौरान उन्होंने जिले के विधायकों, जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं। इस दौरे से जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिली है और कार्यकर्ताओं में उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया। इस अवसर पर खैरथल जिला सह प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई, अलवर जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, विधायक दीपचंद खेरिया, विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव, बहरोड़ प्रत्याशी संजय यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, पूर्व प्रधान विजेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान सतवीर यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पवन खटाना, देवेंद्र विधूड़ी, उप प्रधान दयाराम चावड़ा, मुन्नी गुर्जर, उस्मान खान, संजय गुर्जर, रामनिवास प्रजापत, परवेज खान, खुर्शीद खान, हेतराम (सरपंच), विक्की चौधरी, फतेह मोहम्मद, निक्की प्रजापत, अनिल यादव, जसवंत यादव, अर्जुन ठाकुर, सिद्धांत शर्मा, शकील अहमद, जिला पार्षद मेहरदीन खान, यश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, युसूफ खान, शिबू शर्मा, चंदू सैनी, सुंदर गुर्जर, हनुमान गुर्जर, वीरपाल सिंह, शकील बागोर, गुलाब शर्मा, सतनाम सिंह, रवि सेन, सुनील पटेल, समसू खान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
