चारणवासी। गांव के राउमावि में प्रशासक प्रतिनिधि सुभाष सहारण व प्रधानाचार्य महेश कुमार सहू ने ध्वजारोहण किया। शास्त्री ने मंच संचालन किया। राउमावि मलवानी में प्रशासक यशोदा सहारण व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सोनी ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षक के निर्देशन में व्यायाम प्रदर्शन किया। नाटकों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने और मूल कर्तव्यों के पालन की प्रेरणा दी गई। राउमावि रतनपुरा में प्रधानाचार्य विनोद ढाका व प्रशासक जिन्द्र पाल गोदारा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कृष्णा शर्मा- पंस सदस्य महेंद्रा मोहन सुथार रहे। चौ. बाल पब्लिक उप्रावि (चक 16-17 केएनएन) में व्यवस्थापक दीनदयाल जोशी, सुभाष सिहाग व रामप्रताप नौखवाल सहित स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया गांव जसाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य महावीर सर्वा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने किया और मार्च पास्ट की सलामी ली,आयोजित सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह में गांव के सभी निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चों ने हिंदी, पंजाबी और राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया,आयोजित कार्यक्रम में रमेश बेनीवाल, मंगेज चौधरी, लालचंद नायक, सुमन स्वामी, प्रदीप सहारण व राजेंद्र सिहाग बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
