हनुमानगढ़। टाउन स्थित कृषि उपज मंडी समिति, विशिष्ट श्रेणी में गुरुवार को रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए ब्लॉकवार खरीद एजेंसियों का निर्धारण किया गया। यह प्रक्रिया जिला कलक्टर के निर्देशानुसार गठित समिति के माध्यम से सम्पन्न हुई। सुबह 11 बजे मंडी समिति परिसर में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया उपखंड अधिकारी मांगीलाल सुथार, रसद विभाग से प्रवर्तन अधिकारी बाबूलाल जानु तथा कृषि उपज मंडी समिति सीएल वर्मा की अध्यक्षता में कराई गई। लॉटरी के माध्यम से विभिन्न ब्लॉकों के लिए गेहूं खरीद एजेंसियों का चयन पारदर्शी तरीके से किया गया।

लॉटरी के परिणामस्वरूप ब्लॉक-ए के लिए एफसीआई (एफसीआई), ब्लॉक-बी के लिए तिलम संघ, ब्लॉक-सी के लिए नैफेड, ब्लॉक-डी के लिए आरएसएफसीएससी व ब्लॉक-ई के लिए एनसीसीएफ एजेंसी का निर्धारण किया गया। मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं किसानों के हित में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके।


लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त सचिव सुमित कुमार, जगदीश निनानिया, कान्हाराम, जितेन्द्र सिंह, पवन पारीक, राकेश कुमार, साहबराम, हम्माल-तौला मजदूर संघ अध्यक्ष चिरंजीलाल खर्रा, कृष्ण लुगरिया, इन्द्र निनानिया, विक्की खरोड़, देवीलाल, विनोद कुमार, दाराराम, राजकुमार, दीपक खन्ना, श्रवण, पवन मौजूद रहे।
