हनुमानगढ़। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए टीम दीपु ठाकुर की ओर से 15 मार्च 2026 को हनुमानगढ़ टाउन में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर करणी धर्मशाला, सरकारी अस्पताल के नजदीक आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए युवाओं की टीम द्वारा इस आयोजन की पहल की गई है। कार्यक्रम के संयोजक दीपू ठाकुर ने बताया कि शिविर को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। आयोजन में राजू खान, जीतू सिंह, सूरज कुमार, जोगेन्द्र नाथ सहित कई युवा सक्रिय रूप से जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र और अल्पाहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मेडिकल टीम की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया जाएगा। टीम दीपु ठाकुर ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना।
