हनुमानगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रिंग ग्रुप राजस्थान की ओर से शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति नारों और जोश से लबरेज युवाओं ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान आमजन में भी देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

तिरंगा रैली को निवर्तमान सभापति सुमित रणवां, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारिक, युवा नेता लक्की बंसल एवं रिंग ग्रुप राजस्थान के संस्थापक प्रशांत सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गां से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। रैली में सबसे आगे चल रही जीप पर अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही।


देशभक्ति गीतों और नारों के बीच शहीदों की यह झांकी युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिलाती नजर आई और रैली की शोभा को और बढ़ा गई। रिंग ग्रुप राजस्थान के संस्थापक प्रशांत सोनी ने कहा कि देश को आजादी किसी भीख में नहीं मिली, बल्कि यह हमारे वीर शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। युवाओं को इस सच्चाई से अवगत कराने के उद्देश्य से ही तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।


उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शां को अपनाकर ही देश को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इस मौके पर नासिर खान, सद्दाम खान, वीर सिंह, अशरफ जोइया, धनुज रणवां, अर्जुन शाक्य, दर्शित मोदी, लवली, सोहेल खान, यूनुस अली, वाजिद खान, यादवेन्द्र सिंह, नवाब अली, सुनील लोहिया, इमरान गुज्जर, असलम खान, अर्शी ढिल्लों, आदिल खान, मुकदर अली, करण शाक्य मौजूद रहे।

