हनुमानगढ़। सतीपुरा के नजदीक चक 50 एनजीसी स्थित मदान स्कूल ने इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा नव्या ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंशिका ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा तन्नु ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मोहिता ने 92.4 प्रतिशत, सिया और अर्णव ग्रोवर ने 86.6 प्रतिशत, अभिमन्यु सिंह ने 85.6 प्रतिशत, प्राची लोहिया ने 84.6 प्रतिशत, मंथनजीत कौर ने 83.8 प्रतिशत, अमरवीर सिंह ने 81.6 प्रतिशत तथा रणवीर वर्मा ने 80.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में गुरुवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया। विद्यालय प्रबंधक सुनील मदान ने कहा कि विद्यालय पूर्व वर्षांे में भी उत्कृष्ट परिणाम देता रहा है और इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाया गया है। विद्यालय प्राचार्य भावना मित्तल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
