हनुमानगढ़। नशा मुक्त समाज जागरण मंच की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न खंडों के संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की गई। साथ ही 15 अगस्त तक जिलेभर में नशा मुक्ति जनजागरण अभियान चलाने, गोष्ठियों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में नशा मुक्ति का व्यापक संदेश पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला संयोजक एडवोकेट मनोज शर्मा एवं सह संयोजक अजय भार्गव ने जिला कार्यकारिणी की सहमति से नई नियुक्तियों की घोषणा की। इस दौरान नशा मुक्त समाज जागरण मंच के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक अशोक ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। जिला कार्यकारिणी की सहमति से टिब्बी खंड का संयोजक राकेश कुमार तथा सह संयोजक महेश शर्मा, रावतसर खंड का संयोजक प्रेम कुमार एवं सह संयोजक गौरी शंकर, संगरिया खंड का संयोजक राजेंद्र सायच एवं सह संयोजक प्रेम कुमार मंडा, हनुमानगढ़ खंड का संयोजक जीतू कंदोई एवं सह संयोजक योगेश, पीलीबंगा खंड का संयोजक रामेश्वर एवं सह संयोजक सत्यनारायण राजपुरोहित, गोलूवाला खंड का संयोजक प्रभु दयाल धतरवाल एवं सह संयोजक मांगेराम तथा हनुमानगढ़ नगर का संयोजक रोहिताश चुग एवं सह संयोजक तरुण कुमार तथा राज कुमार बवेजा को नियुक्त किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य अत्तर सिंह, गुरमीत सिंह, विनोद धारणिया, एडवोकेट सुनील चाहर, मनमोहन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
