
हनुमानगढ़। नहर में पाइप लगाकर पानी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नोहर के नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक पुलिस थाना में सिंचाई विभाग के अधिकारी की ओर से एक किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार कार्यालय सहायक अभियंता सिद्धमुख निर्माण उपखण्ड द्वितीय भादरा के कनिष्ठ अभियंता रविश कुमार (39) पुत्र सुखवीर सिंह निवासी उत्तराधाबास पीएस भादरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि सिद्धमुख प्रणाली में ग्रुप सी का रेगुलेशन 20 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक प्रभावी था। उन्होंने 24 दिसम्बर को निरीक्षण किया तो रसलाना वितरिका के किमी 27 पर नहर के मध्य बाईं तरफ सफेद रंग का पाइप लगाकर पानी चोरी करते पकड़ी गई। इस पर हल्का पटवारी की ओर से पानी चोरी की आबपासी की गई। आबपासी के आधार पर यह बात सामने आई कि दयाराम पुत्र श्योराम जाट निवासी कलाना ने पानी की चोरी की है। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर किसान दयाराम के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल रामस्वरुप के सुपुर्द की।
