ऐलनाबाद। निमोद गांव के राघव शर्मा ने बनाई भगवान श्री रामलल्ला की अद्भुत.तस्वीर जब परिवार एक साथ शाम को घर बैठें थे तब अचानक राघव शर्मा आकर अपने दादा राम अवतार शर्मा जी से बोला दादाजी में कुछ दिखाना चाहता हूं तो इस पर वहां बैठे सभी लोगों को एक बार आंख बंद करने के लिए कहा.कि मैं बोलूं तब ही आप आंखे खोले। दादा के कहने पर सभी परिवार के लोगआंख बंद कर के बैठ गए तब राघव रामलल्ला की तस्वीर लेकर खङा हो गया और जब सब ने एक साथ आंख खोली तो बच्चे की श्री राम के प्रति आस्था देखकर सब लोगबहुत खुश हुए। और एक साथ सभी ने जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए राघव शर्मा को आशीर्वाद देते हुए उसके ताऊ जी महेश शर्मा एईएन विधुत विभाग ने 1100/ रुपए का इनाम देखकर बच्चे का हौसला बढ़ाया । दादा- दादी,ताऊ -ताई,चाचा- चाची, पापा -मम्मी श्री राम के चित्र को देखकर बहुत ही प्रभावित हुए और बच्चे को आशीर्वाद देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राम अवतार शर्मा, महेश शर्मा,जुगल शर्मा, सुनील शर्मा सभी ने बच्चे कि मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रसंशा की। यह जानकारी धर्मेंद्र भार्गव निमोद अध्यक्ष अखिल भारतीय भृगुवंशी भार्गव समाज धर्मशाला पुष्कर राजस्थान ने दी उन्होंने बच्चे को आशीर्वाद देते हुए बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए कंहा हमें गर्व है आज के युग में बच्चों को मोबाइल के अलावा कुछ नहीं दिखता और राघव शर्मा का सनातन धर्म के प्रति लगाव बहुत बढ़िया लगा। जब धर्मेंद्रभार्गव ने राहुल से पुछा कि ये आपके मन मेंख्याल कैसे आया या पहले भी कोई ऐसी तस्वीर बनाई तब राघव ने बताया कि निमोद में विराट हिंदू सम्मेलन मनाया जा रहा था.तब श्री राम कि तस्वीर मेरे दिल में बैठ गई और मैं चाचा सुनिल से पेपर पेंसिल मंगवाकर स्कूल आने के बाद सब सो जाते तब देख देख कर बनाना शुरू किया और यह भगवान श्री राम का चित्र बना दिया। अब दूर -दराज से लोग इस चित्र को देखकर नत-मस्तक हो जाते हैं तथा इस खूबसूरत राम के चित्र को मंदिर में लोगों के दर्शनार्थ हेतु सजा दिया गया है.
