नोहर। राजस्थान में प्राइवेट एवं लोक परिवहन बसों की दो दिन से जारी हड़ताल को लेकर नोहर क्षेत्र के प्राइवेट बस यूनियन व लोक परिवहन बस ऑपरेटरों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसी क्रम में बस ऑपरेटरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया को ज्ञापन सौंपा। बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम सौंपे गए ज्ञापन में प्राइवेट बसों से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समस्याओं के निराकरण के अभाव में बस संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने बस ऑपरेटरों को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में शीघ्र ही मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात कर उनकी मांगों को मजबूती से रखेंगे तथा समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बस ऑपरेटर सुरेंद्र शर्मा, राकेश सिंवर, अशोक सिंवर, मनीराम सिंवर, लालचंद बेनीवाल, राजू कालेरा, रोहतास बेनीवाल, आशीष बेनीवाल, नाथराज बेनीवाल, बलराम सिद्धू, पवन बेनीवाल, गोविंद बगड़िया, मोहन बगड़िया, श्रवण कुमार सहित अनेक बस ऑपरेटर उपस्थित रहे।
