हनुमानगढ़। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें आगामी पंचायत समिति एवं नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेवंतराम पंवार ने की। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर गांवों और वार्डां में पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का कार्य शुरू करना होगा। अतिथियों ने कहा कि बेहतर चुनावी परिणाम के लिए आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना आवश्यक है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को फिर से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। बैठक में राजेंद्र कांटीवाल, गुरविंद्र सिंह, हरदेवाराम, हरमीत सिंह, लखन कुमार, वीरू, मोन्टी, छोटूराम उपस्थित रहे।
