रावतसर। भारतीय किसान संघ तहसील इकाई रावतसर की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान 4 मार्च से 14 मार्च तक मनाए जा रहे भारतीय किसान संघ के स्थापना दिवस उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के स्थापना दिवस पर राष्ट्राभिनंदन किया गया और भारतीय किसान संघ के स्थापना काल से लेकर आज तक के विकास पर प्रकाश डाला गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे से वटवृक्ष बने भारतीय किसान संघ को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही खेती-किसानी और धान मंडी से जुड़े विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के 47वें स्थापना दिवस पर संगठन के सभी सदस्यों और किसान परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र स्वामी, तहसील अध्यक्ष जयवीर गोदारा, तहसील सहमंत्री ताराचंद उलानिया, तहसील युवा प्रमुख प्रेम गोदारा, तहसील कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भाखर, ग्राम पंचायत 4 सीवाईएम ग्राम इकाई अध्यक्ष रोहिताश पूनिया, ग्राम पंचायत हरदासवाली ग्राम इकाई उपाध्यक्ष रजीराम सिहाग तथा धन्नासर ग्राम इकाई सदस्य ओमप्रकाश गोरछिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
