ऐलनाबाद। 26 जनवरी 2026 को 77 वां राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह अखिल भारतीय भृगु वंशी ब्रह्मण समाज धर्मशाला पुष्कर धर्मस्थली पर बड़े.ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति के उपाध्यक्ष भगवानदास भार्गव पुष्कर के नेतृत्व में कार्यक्रम कि शुरुआत की गई। समय अनुसार झण्डा रोहण पुष्कर भर्गुवंशी ब्रह्मण धर्मशाला समिति के संगठन मंत्री सोहन लाल जोशी बोरूदा और गोपाल जी साइकिल पुष्कर द्वारा किया गया। ध्वजा रोहण तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत को दोहराया गया। और सनातन धर्म कि जय पुष्कर राज कि जय जय हिन्द वन्देमातरम के नारो से राष्ट्रीय पर्व का सामना किया। इस समारोह में पुष्कर नारायण जितु कुमार समाज बन्धुओं के साथ नागौर से मनोज भार्गव के पुष्कर भर्गुवंशी ब्रह्मण धर्मशाला समिति मैनेजर विजय शर्मा शम्भू चौकीदार और दुकानदारों ने भाग लिया।अंत में समारोह में शामिलित सभी लोगों को मिठाई वितरण कर समारोह का सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष धर्मेंद्र भार्गव निमोद ने कहा आप सभी का तह दिल से धन्यवाद करता हूं। आप सभी अपना किमती समय निकालकर धर्मशाला में झण्डा रोहण के लिए पधारे।
