हनुमानगढ़। मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को शहरी क्षेत्र में दान-पुण्य की होड़ रही। शहर में जगह-जगह दुकानदारों व विभिन्न संस्थाओं की ओर से भण्डारे लगाकर प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। इसी क्रम में जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास आसपास के दुकानदारों की ओर से भण्डारा लगाया गया।

भण्डारे में बड़ी संख्या में राहगीरों ने पुड़ी-चना और हलवा का प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे का शुभारंभ इलाके की सुख-समृद्धि की कामना के साथ हुआ। सुनील बतरा ने बताया कि यह भण्डारा हर साल मकर संक्रांति के दिन लगाया जाता है। यह भण्डारा सभी दुकानदारों के सहयोग से लगाया जाता है। भविष्य में भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा।

