हनुमानगढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर बुधवार को टाउन स्थित राजकीय एनएमपीजी महाविद्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े युवाओं और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के तहत जन आक्रोश पदयात्रा भी निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस का रवैया महिलाओं के हितों के खिलाफ रहा है। उनका आरोप था कि कांग्रेस के नेताओं ने ही महिला आरक्षण के मार्ग में बाधाएं खड़ी कीं और वर्षांे तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। कार्यक्रम संयोजक प्रशांत सिहाग ने कहा कि आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस को वोट के माध्यम से करारा जवाब देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने माताओं-बहनों के साथ-साथ देश का भी अपमान किया है और महिलाओं के अवसरों को सीमित किया है। जिला मंत्री शिमला मेहंदीरत्ता एवं नगर मंडल महिला मोर्चा संयोजक प्रेरणा पाहुजा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महिलाओं के अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर महिला आरक्षण विधेयक को रोकने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में नगर मंडल मंत्री बबली देवी, मंजू पूनिया, रेणु सोंधी, उषा रानी, कृष्णा मिड्ढा, मीनू चुघ, पुष्पा रानी, कृष्णा देवी, नौरंगी देवी, अंकप्रीत सिद्धू, किरण मेघवाल, प्रियंका सहारण, इंदु आसेरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. भारत भूषण शर्मा, जिला प्रवक्ता जुगल किशोर गौड़, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, सहसंयोजक संदीप साईं, मदन पूनिया, सिद्धार्थ भार्गव, राजेंद्र वर्मा, राजपाल सिंह, मुरलीधर सोनी, शीशपाल महला, मोनू पारीक, प्रमोद गाट, नरेश सियाग, शक्ति सिंह राजपूत, मोहित सिंह, केशव पूनिया, विकास डोडा, राजेंद्र डोडा, महेंद्र खरेरा, महेंद्र पूनिया, दीपक कुक्कड़, रिपु जगला, मैनपाल बेनीवाल, सतपाल बिजरणिया, सुधीर सहारण, अरविंद बिश्नोई, सागर जान्दू, लवप्रीत मेहरा, अजय लिंबा, जतिन बेनीवाल, निश्चल शर्मा, मोहित राठौड़, हेमंत माली, अपारजोत बराड़, सुधीर बलिहारा, पवन मौर्य, आदित्य चावला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
