हनुमानगढ़। टाउन की जयप्रकाश कॉलोनी में दवा दिलाकर घर लौट रहे युवक और उसके भाई पर लाठी-डंडों व गंडासी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों घायल हो गए, जबकि युवक के भाई रामबाबू को गंभीर चोटें आई हैं। टाउन थाना पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जयप्रकाश कॉलोनी निवासी जितेन्द्र (38) पुत्र तिलकेशर दास ने रिपोर्ट दी कि 12 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे वह अपने भतीजे को दवाई दिलाकर घर पहुंचा था। जैसे ही वह मोटर साइकिल से नीचे उतरा, मुकेश, उसका भाई विकास पुत्र शंकर दास, रामा पुत्र देवेन्द्र दास, प्रदीप पुत्र अरुण दास, लल्लू पुत्र गणेशदास, कालू पुत्र बबलू दास, कर्ण पुत्र सुनील दास, दलीप पुत्र जनकदास, बबलू पुत्र जनकदास, देवेन्द्र पुत्र जनकदास सहित चार-पांच अन्य लोग वहां आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने जितेन्द्र और उसके भाई रामबाबू पर लाठी-डंडों व गंडासी से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आईं तथा रामबाबू को गंभीर चोट लगने पर राजकीय अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सहायक उपनिरीक्षक कमलजीत सिंह को सौंपी गई है।
