हनुमानगढ़। नोहर के आरटीओ रायसिंह के सम्मान में 12 जनवरी, सोमवार को नोहर के शहीद भगतसिंह चौक स्थित श्री बाबाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक युवा टीम नोहर की ओर से किया जा रहा है। शिविर के दौरान ओपीडी सेवा एवं जांच नि:शुल्क होगी। शिविर में डॉ. हरप्रीत भुल्लर, डॉ. सचित मनोपति व डॉ. नीलम चौधरी सेवाएं देंगे।

