हनुमानगढ़। गांव जोरावरपुरा में बने प्राचीन कुएं में एक निराश्रित गाय गिर गई। गाय को समय रहते बाहर न निकाले जाने के कारण पानी में डूबने से गाय की मौत हो गई। ओम बन्ना टाइगर फोर्स व गऊ रक्षा दल के सदस्यों ने आपसी सहयोग से जेसीबी मंगवाकर मृत गाय के शव को प्राचीन कुएं से बाहर निकलवाया और गड्ढा खोदकर विधि-विधान से शव दफना दिया।

ओम बन्ना टाइगर फोर्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिसोदिया ने बताया कि गांव जोरावरपुरा में बना प्राचीन कुआं खुला पड़ा है। इसकी वजह से गत दिनों इस कुएं में एक गाय गिर गई लेकिन उसे दस दिन तक बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया गया। इस वजह से गाय की पानी में डूबने से मौत हो गई। सिसोदिया के अनुसार जब इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रशासक से बात की गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि गाय की मौत हो गई। जिला संगठन मंत्री पवन बरोड़ ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया।

इसकी वजह से खुले पड़े इस कुएं की वजह से भविष्य में भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गांव की युवा टीम के सहयोग से इस कुएं की तारबंदी करवाई जाएगी। इस मौके पर ओम बन्ना टाइगर फोर्स के अजय सिंह राणा, उपाध्यक्ष कुलदीप गोस्वामी, तहसील अध्यक्ष सुनील बारूपाल, सीताराम वर्मा, मानी सुथार, अक्षय पंडित, अशोक स्वामी, संदीप राजपूत, इकबाल खान, आशीष खान, मुकेश सैनी, मदन दईया, सुरेन्द्र दईया, मोनू पंडित, उम्मेद, नरेंद्र राजपूत, मनोज दईया, विजय नायक मौजूद रहे।
