हनुमानगढ़। शहर व जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न सर्किल क्षेत्रों में रात्रि गश्त की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है तथा आमजन की सुविधा के लिए उनके मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार जनरल गश्त चेकिंग अधिकारी (हनुमानगढ़) के रूप में मीनाक्षी आरपीएस को जिम्मेदारी दी गई है, जिनका पदस्थापन सीओ वृत्त हनुमानगढ़ है। इसी प्रकार सर्किल संगरिया में रमेश माचरा आरपीएस, सर्किल रावतसर में जगदीश कड़वासरा , सर्किल नोहर में अजय तथा सर्किल भादरा में मोहरसिंह सजनि. को रात्रिकालीन गश्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में जारी मोबाइल नंबरों अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को प्रभावी बनाकर अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया जाएगा।
