चारणवासी। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह प्रधानाचार्य महेश कुमार सहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने बड़े भाई-बहनों की तरह कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी एक ओर स्कूल छोड़ने का दुख था वहीं दूसरी ओर जीवन के नए सफर पर निकलने का उत्साह भी साफ झलका, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने स्कूल के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आपसी सहयोग जुटाकर वॉटर डिस्पेंसर भेंट किया, ताकि आने वाले समय में उनके छोटे भाई-बहनों को शुद्ध और शीतल जल मिल सके। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस अनुकरणीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि समाज और संस्थान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना भी है। शिक्षकों ने बच्चों को परीक्षा तक एक कड़ा शेड्यूल बनाकर पढ़ने की सलाह देते हुए तनाव मुक्त रहकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के टिप्स साझा किए गए। स्टाफ ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि उनके अंक और उनका व्यवहार ही भविष्य में स्कूल का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर सुशील गोदारा,बलवंत भांभू,अनिल सहारण, अनिल खाती,इमलाल,माणकचन्द,सुखवीर सोलड़ा,मोहनलाल चौहान,सुमन,ममता,बंशीधर,विकास शास्त्री,सतीश खीचड़, मुकेश सुथार सहित स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थीं।
