हनुमानगढ़। जिले के रावतसर थाना पुलिस ने वृद्ध महिला से लोकेट (चेन) छीनकर फरार होने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा चुकी है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, अवैध धंधों तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी तथा वृताधिकारी रावतसर सुभाष गोदारा के सुपरविजन में पुलिस थाना रावतसर के थानाधिकारी ईश्वरानन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 494/2025 धारा 307, 3(5), 317(2) बीएनएस 2023 में वांछित आरोपी कुलदीप उर्फ लड्डू पुत्र मलकित सिंह बाजीगर (26) निवासी रामसरा नारायण, जिला हनुमानगढ़ को बीकानेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और हरियाणा, नागौर, जोधपुर तथा गुजरात में छिपकर रह रहा था। बीकानेर में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट और छीनाझपटी के करीब 14 मामले दर्ज हैं। मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
पुलिस टीम:
बिरजूसिंह, कांस्टेबल विकास कुमार, पुलिस थाना रावतसर।
विशेष भूमिका:
कांस्टेबल विकास कुमार (323), पुलिस थाना रावतसर
