– अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला कमेटी गठित, राधाकिशन सिंगला बने जिलाध्यक्ष
हनुमानगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को टाउन स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला कमेटी में राजेश दादरी को संरक्षक तथा राधाकिशन सिंगला को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा महक गर्ग को सचिव, दिनेश गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरलीधर गर्ग को कोषाध्यक्ष, योगेश गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष तथा मनोज सिंगला को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक राजेश दादरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अग्रवाल समाज के कमजोर वर्ग को साथ लेकर मजबूत टीम का गठन करना है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले में युवाओं और बुजुर्गांे की संयुक्त टीम तैयार की जाएगी, जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष की ओर से सदस्यता अभियान के लिए करीब एक माह का समय दिया गया है। फिलहाल 18 सदस्यों के साथ कार्यकारिणी गठन की शुरुआत की गई है। संगठन महाराजा अग्रसेन के ‘एक ईंट, एक रुपयाÓ के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि जिला मुख्यालय से समाज के लिए सकारात्मक और मजबूत संदेश जाए। साथ ही जिले की सभी तहसीलों में भी संगठन की कमेटियों का गठन किया जाएगा।
