हनुमानगढ़। जिला परिषद में आईएएस अधिकारी श्रद्धा गोमे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्राम विकास अधिकारी संघ उपशाखा हनुमानगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। संघ की ओर से सीईओ को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान ग्राम विकास अधिकारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और कार्य संबंधी विषयों से सीईओ को अवगत करवाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के समाधान की मांग रखते हुए विभागीय स्तर पर आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई। सीईओ श्रद्धा गोमे ने संघ के प्रतिनिधियों की ओर से रखी गई समस्याओं को सुनकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा, मंत्री अनिल कुमार, प्रेम कुमार, रानू चौधरी, नीतू ताखर, चेतन कस्वां, रमेश खटोतिया तथा उपाध्यक्ष संजीव चलाना मौजूद रहे।
