नोहर। चौधरी रावतराम पूनिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहर की होनहार छात्रा सुनिधि पारीक ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। सुनिधि पारीक की इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय परिवार ने गर्व व्यक्त किया है। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने सुनिधि की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुनिधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच से ही यह मुकाम हासिल किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सुनिधि की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
