हनुमानगढ़। सहायक विकास अधिकारी एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के सह प्रभारी अधिकारी अशोक शर्मा ने पंचायत समिति हनुमानगढ़ के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे साफ-सफाई कार्यां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मक्कासर, जण्डावाली, पक्कासारणा, बनवाला, पक्काभादवां तथा उत्तमसिंहवाला में संवेदक की ओर से किए जा रहे सफाई कार्यांे का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय गलियों और नालियों की सफाई का कार्य मौके पर चल रहा था। हालांकि निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित संवेदक को निर्देशित किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि चिन्हित कमियों को तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर उसकी पालना रिपोर्ट पंचायत समिति को भेजी जाए। सहायक विकास अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रखने की बात कही।
