-10 भ_ियां ध्वस्त- 6200 लीटर लाहन नष्ट, लंबे समय से फरार आरोपी भी गिरफ्तार
हनुमानगढ़। हथकढ़ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अलसुबह जिले के कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 10 भ_ियों को नष्ट किया। टीम ने मौके से करीब 6200 लीटर उत्तेजित लाहन (हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार वॉश) बरामद कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरणों को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया। वहीं, लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत ने बताया कि आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के क्रम में यह संयुक्त रेड की गई। कार्रवाई अलसुबह गंगागढ़, गंगाघाट, देबूघाट, मक्कासर नहरी क्षेत्र तथा अमरपुरा थेड़ी के घग्घर नाली क्षेत्र में की गई। आबकारी विभाग की टीम जब इन संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंची तो मौके पर हथकढ़ शराब तैयार करने के लिए भ_ियां संचालित किए जाने के साक्ष्य मिले।

कार्रवाई के दौरान 2 भ_ियां चालू हालत में मिलीं, जबकि कुल 10 भ_ियों को ध्वस्त किया गया। टीम ने शराब निर्माण के लिए तैयार करीब 6200 लीटर लाहण को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही कच्ची शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरणों को भी जब्त कर नियमानुसार नष्ट किया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया। विभाग की ओर से अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत के अनुसार पूरी कार्रवाई अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन बीकानेर के निकट सुपरविजन में तथा उपायुक्त, आबकारी निरोधक दल जोन बीकानेर के नेतृत्व में की गई। संयुक्त रेड में आबकारी अधिकारी टीम, आबकारी थाना हनुमानगढ़, संगरिया और नोहर के प्रहराधिकारी मय जाप्ता शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर आबकारी विभाग पूरी तरह मुस्तैद है और सतर्क रहकर कार्रवाई कर रहा है।
