हनुमानगढ़। जिले में आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। 28 फरवरी 2026 को जारी आदेशानुसार जिले के विभिन्न सर्किल क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। जिला स्तर पर जनरल गश्त चेकिंग अधिकारी के रूप में अशोक विश्नोई, पुलिस उप निरीक्षक, थाना हनुमानगढ़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सर्किल संगरिया में प्रमोद सिंह, उप निरीक्षक, थाना संगरिया, सर्किल रावतसर में ईश्वरानंद, उप निरीक्षक, थाना रावतसर, सर्किल नोहर में हनुमान प्रसाद, उप निरीक्षक, थाना नोहर तथा सर्किल भादरा में सुरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक, थाना भादरा को रात्रिकालीन गश्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए हैं, ताकि आपात स्थिति में नागरिक सीधे संपर्क कर सकें। इसके अतिरिक्त 112 एवं जिला कंट्रोल रूम नंबर भी सक्रिय रहेंगे। हनुमानगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य “सदैव आपकी सुरक्षा” के संकल्प के साथ जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।
