हनुमानगढ़। जिलेवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अब जयपुर के सुप्रसिद्ध नाक, कान और गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार जांगिड़ की नियमित चिकित्सा सेवाएं हनुमानगढ़ में उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय मरीजों को अब जटिल ईएनटी रोगों के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। डॉ. जांगिड़ एमबीबीएस, एमएस (ईएनटी) डिग्रीधारी विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल, हनुमानगढ़ में सहायक आचार्य के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जयपुर के एस.एम.एस. अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने अनुभव और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से वे मरीजों को उन्नत एवं प्रभावी उपचार प्रदान कर रहे हैं। डॉ. जांगिड़ द्वारा नाक, कान और गले से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दूरबीन (एंडोस्कोपी) द्वारा कान, नाक और गले की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे रोग की सटीक पहचान संभव हो पाती है। कान के पर्दे का आधुनिक तकनीक से प्रत्यारोपण, नाक की टेढ़ी हड्डी (डीएनएस) का ऑपरेशन, नाक में पॉलिप व साइनस की समस्या का शल्य उपचार भी किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त बहरेपन की समस्या, नाक की एलर्जी, बार-बार गला खराब होना, नाक से खून आना जैसी सामान्य लेकिन गंभीर रूप ले सकने वाली समस्याओं का भी समुचित इलाज उपलब्ध है। नाक, कान व गले में फंसी बाहरी वस्तुओं को दूरबीन की सहायता से सुरक्षित तरीके से निकालने की सुविधा भी दी जा रही है। सिर, मुंह और गले के कैंसर संबंधी रोगों के परामर्श एवं उपचार की सेवाएं भी मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। थायरॉयड एवं लार ग्रंथि (लारेंजियल) संबंधी गांठों का ऑपरेशन द्वारा उपचार भी उपलब्ध है। डॉ. जांगिड़ हनुमानगढ़ टाउन और हनुमानगढ़ जंक्शन—दोनों स्थानों पर निर्धारित समय पर मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। हनुमानगढ़ टाउन में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चौधरी पुस्तक भंडार के सामने, नजदीक सरकारी अस्पताल में परामर्श दिया जा रहा है। वहीं हनुमानगढ़ जंक्शन में शाम 5 बजे से 8 बजे तक डॉ. रामस्वरूप गोदारा क्लिनिक, नवजीवन हॉस्पिटल के नजदीक मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच और उचित उपचार से ईएनटी संबंधी कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। ऐसे में जिले में अनुभवी विशेषज्ञ की उपलब्धता स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। मरीज परामर्श के लिए मोबाइल नंबर 9610101920 पर संपर्क कर सकते हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
