हनुमानगढ़। श्री गुरु नानक खालसा पीजी महाविद्यालय में शनिवार को लोहड़ी पर्व मनाया गया। साथ ही बीए, बीएससी, बी कॉम, एमए व एमएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के अभिनंदन में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के सुमित रणवां, मलकीत सिंह मान, सादासिंह खोसा, महाविद्यालय प्रबंध समिति के मलकीत सिंह मान व अंग्रेज सिंह भुल्लर ने शिरकत की।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। अतिथियों की ओर से अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. अनुभव, प्रदीप तिवाड़ी, भारत भूषण कौशिक, कॉलेज स्टॉफ सदस्य डॉ. कमलेश सहारण, सुखराज, कन्हैया, रविन्द्र, अनिल, नवाब अली, मधुसूदन, विजय, गंगासागर, लतेश, विरेन्द्र, गगनदीप कौर मौजूद रहे।

