चारणवासी। क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए आज फेफाना, मलवाणी, गुड़िया और चारणवासी में विभिन्न मदों से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नए कार्यों का शिलान्यास किया विधायक अमित चाचाण द्वारा किया जाएगा। फेफाना प्रशासक मैनावंती ज्याणी ने बताया कि विधायक मद के अंतर्गत खेल मैदान में 5 लाख की लागत से लगी हाई मास्क स्ट्रीट लाइट, गौशाला में 6 लाख के शेड का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही फेफाना में विभिन्न मार्गों पर करीब 37 लाख रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों, नालियों, महात्मा गांधी स्कूल की चारदीवारी का लोकार्पण करेंगे। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी की निधि से 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के हॉल का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सूरजेवाला की निधि से फेफाना में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करेंगे। मलवाणी प्रशासक के अनुसार विधायक मद से चारणवासी में भजन लाल सिहाग के घर से मुख्य चौगान तक 16 लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क, मलवाणी श्रीकृष्ण गौशाला में 5 लाख का पशु आश्रय शेड और गोरख धूणा से बनवारीलाल जाखड़ के घर तक बनी सड़क का भी लोकार्पण विधायक द्वारा किया जाएगा। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन और सार्वजनिक सुविधाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
