रावतसर। बाबा रामदेव मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व नव निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाई गई है, जो पूर्णिमा तक चलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

ब्रह्माकुमारी नीलिमा बहन, बीके अनीता, भादरा से बीके भगवती, बलराम , पवन , विनोद शर्मा, सुरेंद्र , महावीर आदि ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में आत्म दर्शन, परमात्मा दर्शन, तीन लोक का दर्शन, मनुष्य के 84 जन्म की कहानी, भारत का प्राचीन सहज राजयोग, भविष्य का स्वर्णिम भारत आदि ज्ञान की बातें चित्रों के माध्यम से समझायी जा रही हैं। सैकड़ों लोग मेले में आकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।

ब्रह्मा कुमार भाई बहन बहुत ही उमंग उत्साह से सबको मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ना और उन्हें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। प्रदर्शनी का आयोजन 26 जनवरी से पूर्णिमा तक किया जा रहा है, जिसमें सभी लोगों का स्वागत है।
